BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 29, 2024, 11:20 am
NEWS : अर्बन बैंक निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न, सोलर पैनल पर 8.50 प्रतिशत ब्याज पर ऋण सुविधा का निर्णय, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक बैंक अध्यक्ष डॉ आईएम सेठिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमे प्रधानमंत्री की घर-घर सोलर पैनल लगाने की योजना का महत्व देखते हुए 8.50 प्रतिशत ब्याज दर व बिना मॉर्टगेज ऋण सुविधा उपलब्ध कराने, ओवर ड्यू वसूली में कठोरता बरतने, व्यवसाय वृद्धि अभियान में मार्च तक ऋण वृद्धि के लिए सामूहिक करने प्रयास सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए।
प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी के अनुसार उपाध्यक्ष शिव नारायण मांनधना, निदेशक सीए दिनेश सिसोदिया, रणजीत सिंह नाहर, बाल किशन धूत, बाबर मल मीणा, वृद्धिचंद कोठारी, सीए दिप्ती डाड सेठिया, हेमंत शर्मा, सीए नितेश सेठिया आदि की उपस्तिथि में संपन्न बैठक में प्रतापगढ़ सहित शाखानुसार व्यवसाय वृद्धि, ऋण वसूली और ऋण वितरण अभियान, प्रधान कार्यालय भूमि रूपांतरण, एनपीए खाते में विशेष ऋण वसूली, आरबीआई व फेडरेशन द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में बैंक की भागीदारी पर व्यापक चर्चा कर समीक्षा की गई।
डॉ सेठिया ने व्यवसाय वृद्धि अभियान में सभी शाखाओं पर निदेशक मंडल सदस्यो की भागीदारी के साथ 2.50 करोड़ रुपए की ऋण स्वीकृतियो व एनपीए खाते में ऋण वसूली को बैंक की विशेष उपलब्धि बताते हुए निदेशक मंडल सदस्यो का आभार जताया।
बैठक में ऋण ब्याज दर की तुलनात्मक समीक्षा करने पर आवास निर्माण, मध्यम वर्ग के व्यवसाय उद्योग के लिए लिमिट पर ब्याज दरों के अन्य बैंकों के मुकाबले सबसे कम होने का आमजन से तत्काल लाभ लेने का आग्रह किया।
प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी ने बताया कि प्रधानमंत्री के घर घर सोलर पैनल स्थापित करने में बैंक भी मध्यम वर्ग को सस्ती ब्याज दर 8.50 प्रतिशत की दर पर पर ऋण उपलब्ध कराएगा। वजीरानी के अनुसार बैंक अभियान में दस्तावेज पूर्ण होने पर तत्काल ऋण स्वीकृतिया जारी की जा रही हे और ग्राहक सीधे शाखा प्रबंधक से संपर्क कर सकते हे।
बैठक में निदेशक सीए दिनेश सिसोदिया ने प्रबंधन मंडल बैठक में लिए गए नीतिगत निर्णय की जानकारी दी। संचालन वंदना वजीरानी ने किया व आभार उपाध्यक्ष शिवनारायण मानधना ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE