जावरा। आदर्श पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल उपलाई में दिनांक 28 फरवरी 2024 को विज्ञान दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें सरसी चौकी प्रभारी विजय सिंह बामनिया, बीआरसी संजय पांचाल, जन शिक्षक शिवनारायण धाकड़, त्रिमूर्ति कॉन्वेंट स्कूल के संचालक संदीप सक्सेना, आरडी हॉस्पिटल के संचालक विनय धाकड़, डाक्टर राजेश शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के बड़ावदा मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह राठोर, वरिष्ठ शिक्षक बद्रीलाल मडोतिया मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। विद्यालय के संचालक जगदीश धाकड़, महेंद्रपाल सिंह पंवार के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में बच्चों द्वारा सुरक्षित पृथ्वी स्वच्छ भारत, मानव शरीर संरचना, व्रत कोण, चंद्रयान-3, आंख का मॉडल, श्रीराम मंदिर, एसबीआई बैंक, ज्वालामुखी, सुनामी, पृथ्वी की सतह, सौरमंडल, जल की मात्रा मापना, चिकित्सालय सिक्योरिटी, अलार्म सर्कुलेटरी सिस्टम, पाचन तंत्र, उत्सर्जन तंत्र, स्वसन तंत्र, संतुलित आहार, गुरुत्वाकर्षण बल, सुखा पड़ना, बाढ, विद्युत घंटी, विद्यालय, शंकु आदि प्रस्तुतियां दी गई।