BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भदेसर थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय का प्रदेश में परचम, अंडर-15 फुटबॉल.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ जिला पुलिस की विशेष टीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोलायकला में बिना अनुमति लगाए गए लोटस.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में मिला युवती का.. <<     नेवरी में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव.. <<     देवास में दिनदहाड़े गैस सिलेंडर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही कमला बाई खाबिया, परिवार में.. <<     खलटाका पुलिस चौकी की बड़ी कार्रवाई, यात्री.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     महिदपुर टेकरी पर बिना खर्च गूंजी शहनाई,मां.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में रहस्यमयी ढंग से गायब हुई.. <<     बड़वानी में वीआईपी इलाके में भारी.. <<     सेंधवा के जोगवाड़ा रोड पर खूनी जंग, सिर्फ.. <<     KHABAR : ग्राम बोलिया में स्वर्णउदय वेलफेयर.. <<     REPORT : आज जारी होगी पीएम-किसान सम्मान निधि की.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 29, 2024, 12:13 pm
NEWS : सैफियह स्कूल में वार्षिकोत्सव सम्पन्न, कक्षा 12 के छात्रों का विदाई समारोह का भी हुआ आयोजन, पढ़े खबर   

Share On:-

प्रतापगढ़। एमजी रोड स्थित शहर के प्राचीन एवं प्रख्यात सैफियह उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को वार्षिकोत्सव एवं कक्षा 12 की तीनों संकाय कला, वाणिज्य और विज्ञान के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया गया l
इस समारोह के अध्यक्ष दाऊदी बोहरा समाज के आमिल साहब शेख अदनान भाई, मुख्य अतिथि मदरसा सैफियह के प्रिंसिपल शेख युसुफ भाई एवं समाज के गण्यमान्य सदस्यों फजल अब्बास भाई, हकीम भाई काबुली, असगर अली बोहरा पत्रकार, हैदर अली, घनश्याम पालीवाल, और विद्यालय के प्रधानाचार्य देवीलाल शर्मा, और समस्त विद्यालय के स्टाफ एवं बच्चों की मौजूदगी में वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में सत्र पर्यंत बच्चों ने जिन-जिन प्रतियोगिताओं में भाग लिया उनको प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान किये गए। मुख्य अतिथियों द्वारा और गत वर्ष प्रत्येक कक्षा में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरण किया गया। 
असगर अली बोहरा ने बारहवीं कक्षा के छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों की मुक्त कंठ से सराहना की एवं दसवीं की छात्रा सोनम खान को बेस्ट स्टूडेंट के अवार्ड के रूप में वार्षिक स्मारिका शांतिदूत सैयदना की और से 1100 रूपए, पुरस्कार के रूप में प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के पीटीआई सर जगन्नाथ लाल शर्मा ने किया एवं प्रधानाचार्य देवीलाल शर्मा ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE