सुवाखेड़ा। ज्ञानोदय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आज आयोजित होगी। ज्ञानोदय विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ माधुरी चौरसिया ने जानकारी देते हुए यह बताया कि दिनांक 1 व 2 मार्च (दो दिवसीय) अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सुवाखेड़ा में आयोजित होगी। अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस विकासोन्मुख नवाचारों द्वारा भविष्य का सतत सशक्तिकरण विषय पर हो रही है, यह विषय अत्यंत प्रासंगिक है। इस कांफ्रेंस में देश-विदेश जैसे माउंट केन्या विश्वविद्यालय, सिक्किम मणिपाल राजस्थान विश्वविद्यालय, विक्रम विश्वविद्यालय, वनस्थली विश्वविद्यालय, माइक्रोबायोलॉजिस्ट इंडिया, उद्योगपति आदि विशेषज्ञ आयेगे।
अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में सिक्किम मणिपाल विश्वविद्यालय के डॉ संदीप चौरसिया,डॉ प्रमोद एस (माउंट केन्या विश्वविद्यालय) डॉ एसएस सारंगदेवोत, विक्रम विश्वविद्यालय के डॉ राजीव पांडेया, माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसाइटी इंडिया के डॉ एसएस देशमुख आदि सभी विशेषज्ञ अपना अनुभव साझा करेंगे तथा अपने विचार व्यक्त करेंगे। उक्त जानकारी प्रो अनूप चौधरी ने दी।