नीमच। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च को आयरन लेडी अवार्ड से सम्मानीत समाज सेवीका स्नेहलता विजय शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय महिला शक्ति शिरोमणी अवार्ड के लिये आमंत्रित किया गया है।
आपको बता दे कि शर्मा, ब्राम्हण समाज एवं राजनिती में सक्रियता से अपनी भुमीका निभाती आई है। विगत 16 वर्षो से समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। महिला सुरक्षा की बात हो, निःशुल्क मार्शल आर्ट केम्प लगवाना, चाहे पर्यावरण की बात हो, निःशुल्क पौधे वितरण करना हो या स्वच्छता अभियान जन जागरण की बात हो, कोरोना काल में अपनी जान की परवाह ना करते हुए शर्मा सेवा कार्य में आगे रही। जनता के हितो की लड़ाई, बेख़ौफ होकर लडना, राजनीति से ऊपर उठकर हर धर्म के लोगो की सहायता हेतु तत्पर रहना यह शर्मा की ख़ास बात हैं।
आपको बता दे कि स्नेहलता शर्मा 16 वर्षो में अनेक पुरष्कार प्राप्त कर चुकी है। आयरन लेडी अवार्ड, प्रियदर्शनी अवार्ड, आईकॉन अवार्ड, विंरागना झांसी की रानी अवार्ड, जिला कलेक्टर से लेकर प्रदेश स्तर और राष्ट्रीय स्तर से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक सम्मान प्राप्त किया हैं।
स्नेहलता शर्मा के परिवारजन और समर्थकों में अति उत्साह है। सबका यही कहना है कि नीमच जिले के साथ समाज का गौरव है स्नेहलता शर्मा।