चित्तौड़गढ़। आचार्य तुलसी बहुउद्देशीय फाउंडेशन के संस्थापक सुनील ढिलिवाल की प्रेरणा से रक्तदान, देहदान, थेलेसिमिया जागरूकता अभियान का आयोजन लगातार किया किया जा रहा है। आज नारी हर क्षेत्र में आगे है लेकिन रक्तदान आनुपातिक रूप से कम करती है। इसीलिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में महिला जागरूकता हेतु पिछले एक माह से महिला रक्तदान जागरण महाअभियान चालू किया गया।
एटीबीएफ महिला नगर अध्यक्ष पूर्णिमा मेहता ने बताया कि संस्थापक की प्रेरणा से महिला टीम ने स्कूल, कॉलेज, सामाजिक संस्थाएं, मंडल और मंदिरों में जहाँ पर भी महिलाओं का समूह था वहां जाकर रक्तदान के महत्व और थैलेसीमिया एक अनुवांशिक बीमारी है इसके महत्व को समझाया तथा रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। ज़िंक लेडीज़ क्लब, रोज पेटल्स स्कूल, LBS स्कूल, उर्बन स्कूल, मेजर नटवर, विशाल अकादमी, सिटी गर्ल्स स्कूल, मेवाड़ गर्ल्स कॉलेज, उज्जवल पब्लिक स्कूल, नारी शक्ति वंदन पंचायत समिति, भाटिया शोरूम्स, जैन गुरुकुल, अरावली साइंस अकादमी, श्रीनाथ जी की हवेली, टैगोर पब्लिक स्कूल, ITI कॉलेज, महात्मा गांधी स्कूल अरनिया पंत, योगा सेन्टर आदि जगह जाकर सेमिनार किये जिसमे बच्चों और महिलाओं को रक्तदान से संबंधित जानकारी दी। साथ ही समस्त टीम द्वारा मातृ शक्ति को आव्हान किया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के शिवरात्रि के उपवास को देखते हुए महिला रक्तदान शिविर का आयोजन 10 मार्च रविवार को खर्डेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में रखा गया जिसमे अधिक से अधिक संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित होकर रक्तदान करे।
समस्त महिला रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रायोजक मोनोमार्क इंजीनिरिंग की ओर से समस्त रक्तदाताओं को गिफ्ट प्रदान किया जाएगा साथ ही अल्पाहार की व्यवस्था भी की जाएगी।
अध्यक्ष सुनील ढीलीवाल के अनुसार उक्त शिविर में पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी एवं मीना चोरडिया डायरेक्ट मोनोमार्क अतिथि होंगे।
अध्यक्ष पूर्णिमा मेहता के अनुसार अभी तक 300 महिला रक्तदाताओं के रजिस्ट्रेशन हो चुके है व टीम एटीबीएफ द्वारा लगातार सामूहिक प्रयास किये जा रहे है इसमे अनामिका चौहान, तारा पारिख, दिलखुश खेरोदिया, तारा सेहलोत, सरोज नाहर, प्रमिला बड़ाला, नेहा सुराणा, आशा वेद, अरुणा पोखरना, सुरेखा मेहता, ज्योति चोपड़ा, श्वेता ढिलिवाल, सपना भड़कत्या, राखी गुप्ता का विभिन्न कार्यशालाओ में विशेष सहयोग रहा।