BREAKING NEWS
KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 29, 2024, 7:55 pm
NEWS : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय पर हुई। बैठक मे विधानसभा वार नव मतदाता सम्मेलन, वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्पर्क अभियान, लाभार्थी सम्पर्क जैसे विभिन्न अभियानों को लेकर विशेष चर्चा हुई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट ने माइक्रो मैनेजमेंट पर जोर देते हुए आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर कार्यक्रमों व अभियानों को पटल पर रखा। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए हमें अनवरत कार्य करते रहना है। बुथ कार्यकारिणी, शक्ति केंद्र पालक, बुथ पालक, शक्ति केंद्र संयोजक,सह संयोजक ,पेज प्रमुखो की संरचना को अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। जाट ने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए हमें अपनी संगठनात्मक संरचना को और भी मजबूत व सुदृढ करना है। भाजपा लोकसभा चुनाव संयोजक रणजीत सिंह भाटी ने मंडलो के सशक्तिकरण एवं बुथ कार्यकारिणी सहित बाकी बचे हुए पेज प्रमुख एवं शक्ति केंद्र संयोजक की सुचीबद्ध संपन्न करने का आव्हान किया।
बैठक का संचालन करते हुए जिला महामंत्री रघु शर्मा ने बूथ कैसे मजबूत हो, हर बूथ की बैठक करने, ग्राउंड जीरो के ऊपर नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां व्यापक रूप से पहुंचाने की बात कही। आभार चित्तौड़गढ़ विधानसभा संयोजक गौरल त्यागी ने व्यक्त किया। सह संयोजक करनल सिंह कांकरवा ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रदेश कार्यालय प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, असमो प्रदेश महामंत्री एमडी शेख, डुंगरपुर प्रभारी कमलेश पुरोहित, राजसमंद सह प्रभारी हर्षवर्धन सिंह रूद, प्रधान देवेंद्र कंवर, जिला मंत्री संजू लढ्ढा, सी पी नामधराणी, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रमेश सुथार, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटूलाल सुथार, जिला कार्यालय प्रमुख प्रकाश बोर्डे, मंडल अध्यक्ष सागर सोनी, गोपाल राजोरा, राजकुमार सुखवाल, गोपाल चौबे, राजमल सुखवाल, सत्यनारायण कुमावत, मंडल महामंत्री छोटू सिंह शेखावत, शिवप्रकाश मंत्री, घनश्याम लोट,आशीष सिकलीगर, कैलाश अग्रवाल, संजय सुहालका,अनिल सुखवाल, रामप्रसाद जाट,लालुराम भील, शांति लाल शर्मा, रतन जाट, किशोर सिंह, चन्द्र शेखर सोनी, मोहनलाल धाकड़, सोहनलाल, अर्जुन बैरवा,शुभम सुखवाल आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE