गुना। मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित आरोन में दो दिवसीय श्री राम कथा सत्संग समारोह के प्रथम दिवस हरिद्वार से पधारी सदगुरुदेव सतपाल महाराज की शिष्या महात्मा कल्पना वाई ने बताया जब ईश्वर की कृपा मानव पर होती है तो उसे सत्संग एवं संतों का सानिध्य प्राप्त होता है सत्संग से विवेक की प्राप्ति होती है हनुमान जी भी सत्संग सुनने के लिए जाया करते थे राम कथा सुनने को रसिया राम लखन सीता मन बसिया हम भी सत्संग सुने जिससे संसार से सार ग्रहण करने की क्षमता मानव के अंदर आ जाती है यह मानव जीवन क्यों मिला है क्या इसका लक्ष्य है हमें पता चल जाता है महात्मा अंबालिका वाई जी बताया मानव संसार में ईश्वर को ढूंढ रहा है वैसे भगवान कण-कण में विराजमान है।