नीमच। शहर के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले हाई-वे बाई पास स्थित जेतपुरा फंटे के पास गुरुवार रात को दो बाइक की आमने-सामने की भिडंत हो गई। हादसे में बाइक सवार 4 लोग घायल हुए हैं। चारों घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी अनुसार चारों घायल व्यक्ति मंदसौर के रहने वाले हैं। घायलों का नाम पुष्कर पिता सत्यनारायण उम्र 20 वर्ष निवासी मंदसौर, राहुल पिता बिहारीलाल उम्र 29 वर्ष निवासी मंदसौर, कपिल पिता राजेश उम्र 19 वर्ष निवासी मंदसौर तथा रामपाल गायरी उम्र 55 वर्ष निवासी मंदसौर हैं। फिलहाल सभी घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।