BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2024, 3:00 pm
BIG BREAKING : कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का निधन, लंबे समय से बीमार थे, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पहुंचे अपोलो अस्पताल दी सांत्वना, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 82 साल के थे। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले कुछ दिनों से वह अपोलो अस्पताल में भर्ती थे, वहीं पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अपोलो अस्पताल पहुंचे और उनके शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। 24 अप्रैल 1941 को भोपाल में जन्मे अजीज कुरैशी मिजोरम, उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे थे। वह 2015 में कुछ महीनों के लिए मिजोरम के 15वें राज्यपाल नियुक्त किए गए थे। इससे पहले उन्होंने 2012 से 2015 तक उत्तराखंड के राज्यपाल का दायित्व संभाला। इसी दौरान वर्ष 2014 में एक महीने के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश के राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) भी दिया गया था। उन्हें वर्ष 2020 में मध्य प्रदेश की तत्कालीन कमल नाथ सरकार द्वारा मप्र उर्दू अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उन्होंने 1973 में मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया था। बाद में वह 1984 से 1989 तक सतना निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य भी रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE