नीमच। जिले के बघाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी के समीप आज शनिवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला घायल हो गई। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है। रिमझिम बारिश के बीच जोरदार धमाके के साथ पेड़ पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने से महिला बुरी तरह से घायल हुई है। स्थानीय लोगों की मदद व एंबुलेंस नहीं आने से महिला को ट्रैक्टर ट्राली में डालकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां महिला का उपचार जारी है।