झालावाड़। जिले के तहसील झालरापाटन मे मोसम ने दोपहर बाद अचानक करवट ली। और जिले मे कई जगह अचानक बेमोसमी बारिश ओर ओले गिरे जिसके चलते किसानों को फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है खेतो में तैयार खड़ी फसल और कई जगह फसल काटने के बाद खेतो में रखी थी। उनको काफी नुकसान पहुचा हे साथ ही अफीम काश्तकारों को भी बड़ा झटका लगा है इन दिनों डोडो में चिराई का समय चल रहा हे डोडो में चीरा लगा दिया गया है जिससे अफीम की फसल को बारिश होने के बाद डोडो से धूल गई जिससे किसानों को काफी नुकसान हुवा हे अचानक मोसम के बिगड़ने से खेतो में सरसो धनिया गेहु चना की फसल को नुकसान को सूचना लगातार मिल रही है।