नीमच। शहर सहित जिलेभर में बेमौसम बारिश हो रही है। जिला मुख्यालय पर भी सुबह हुई बारिश के बाद मौसम साफ हो गया था। धूप निकल गई थी। इसके बाद फिर मौसम ने पलटी मारी और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया जो खबर लिखे जाने तक जारी था। बेमौसम हो रही बारिश ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। खेतों में खड़ी अफीम सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।