नीमच। हर हर महादेव घर-घर महादेव की पवित्र भावनाओं को ध्यान मे रखते हुए। भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से शिव घाट महादेव मंदिर परिसर पर दिनांक 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में 108 नर्मदेश्वर शिवलिंग का संपूर्ण रात्रि मैं विशेष पूजन एवं नमक चमक रुद्राभिषेक विद्वान पंडित श्री घनश्याम जी शास्त्री चल्दु वाले एवं श्री लक्ष्मण जी शास्त्री के सानिध्य में किया जाएगा उसके के पश्चात ’लोकहित हेतु श्रद्धावन भक्तों को भेंट करने का एक छोटा सा प्रयास किया जा रहा है जिन भी श्रद्धालुओं को नर्मदेश्वर शिवलिंग प्राप्त कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करना हो उनका वितरण दिनांक 9 मार्च 2024 को सुबह 7 से 8 बजे एवं शाम 5 से 6ः00 बजे शिव घाट महादेव मंदिर परिसर पर किया जाएगा। अपना नाम कृपया निम्न नंबर पर लिखने की कृपा करें 98273 41724 विशेष निवेदन कृपया वही श्रद्धालु शिवलिंग प्राप्त करने में अपना नाम लिखावे जो प्रतिदिन विधिवत प्रभु की सेवा कर सकते हो