नीमच। हजरत ईमली वाले बाबा का एक दिवसीय उर्स का आयोजन पटेल प्लाजा के सामने स्थित दरग़ाह पर रखा गया। उक्त जानकारी देते हुए सदर जाकिर हुसैन कुरेशी ने बताया की 3 मार्च रविवार को सुबह 9ः00 बजे कुरानख्वानी का आयोजन रखा गया है। शाम 7ः00 बजे से लंगर तक्सीम किया जाएगा। वहीं रात 9ः00 बजे से महफिले शमां में शहजाद नवाब चिश्ती एंड पार्टी द्वारा अपने कलाम पेश किए जाएंगे। सभी लोगों से उर्स के प्रोग्राम में शिरकत कर सफल बनाने की अपील की गई है।