BREAKING NEWS
KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2024, 3:24 pm
BIG NEWS : सिंधिया के गढ़ में राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राजस्थान के धौलपुर से मुरैना के लिए रवाना हुए, ग्वालियर में करेंगे रात्रि विश्राम, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर आज मध्यप्रदेश आ रहे हैं। उनकी ये यात्रा प्रदेश में 5 दिन रहेगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर-चंबल से यात्रा की शुरुआत होगी।


राहुल गांधी चंबल पुल को क्रॉस कर राजस्थान से मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश करने वाले हैं। धौलपुर से यात्रा मुरैना के लिए रवाना हो चुकी है। राहुल यहां जनसभा करेंगे। रात 8 बजे यात्रा बानमोर (मुरैना) से होते हुए ग्वालियर के पुरानी छावनी निरावली पॉइंट से शहर में एंट्री करेगी।


यात्रा के रूट को नो फ्लाइंग जोन बनाया गया है। साथ ही ग्वालियर-मुरैना में करीब 3 हजार जवान और अफसर उनकी सुरक्षा में तैनात किए जा रहे हैं।


कमलनाथ शनिवार सुबह छिंदवाड़ा से मुरैना के लिए रवाना हुए। यहां उन्होंने कहा- राहुल जी मध्यप्रदेश में न्याय यात्रा के लिए आ चुके हैं। मैं पूरे पांच दिन न्याय यात्रा में रहूंगा।


आईजी अरविंद सक्सेना खुद राहुल गांधी की न्याय यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ग्वालियर से रवाना होकर यात्रा शिवपुरी और गुना जाएगी। इस दौरान पुलिस के साथ रिजर्व बल के जवान तैनात रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE