BREAKING NEWS
KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2024, 6:16 pm
BIG NEWS : भाजपा की पहली लिस्ट कुछ देर में आ सकती है, चुनाव समिति ने 5 से 7 मार्च तक फिर बैठक बुलाई, बची सीटों पर चर्चा होगी, पढे़ खबर

Share On:-

दिल्ली। 2024 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) एक बार फिर 5 से 7 मार्च तक लगातार तीन दिन बैठक करेगी। इसमें बची सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए जाएंगे। इससे पहले 29 फरवरी को हुई बैठक में 17 राज्यों की 155 लोकसभा सीटों पर चर्चा हुई थी। इन सीटों पर कैंडिडेट्स की घोषणा शनिवार यानी आज थोड़ी देर में हो सकती है।


29 फरवरी को हुई मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी महासचिव बीएल संतोष के अलावा BJP शासित राज्यों के PM, प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी, सह-प्रभारी और चुनाव प्रभारी मौजूद थे। यह मीटिंग रात 11 बजे से सुबह 3ः15 बजे तक करीब 4 घंटे चली थी।

 

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा की पहली लिस्ट में च्ड मोदी को वाराणसी, अमित शाह को गांधीनगर, राजनाथ सिंह को लखनऊ, स्मृति ईरानी को अमेठी, धर्मेंद्र प्रधान को ओडिशा के संबलपुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया को ग्वालियर या गुना-शिवपुरी, शिवराज सिंह चौहान को भोपाल या विदिशा और संबित पात्रा को ओडिशा के पुरी से टिकट देने की चर्चा है।

 

इनके अलावा भिवानी बल्लभगढ़ से भूपेंद्र यादव, डिब्रूगढ़ से सर्बानंद सोनोवाल, राजौरी-अनंतनाग से रविंद्र रैना, कोटा से ओम बिड़ला, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी, पश्चिमी दिल्ली से परवेश वर्मा और आसनसोल से टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ भोजपुरी सिंगर पवन सिंह को उतारा जा सकता है।


​​​​​​भाजपा ​सूत्रों की मानें तो भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और सागर में मौजूदा सांसदों के टिकट काटे जा सकते हैं। यहां नए चेहरे होंगे। भाजपा ने इस साल विधानसभा चुनाव में 3 केंद्रीय मंत्री, 5 सांसद और राष्ट्रीय महासचिव को उतारा था। इसी तर्ज पर लोकसभा चुनाव में भी दिग्गजों को उतारा जा सकता है। पार्टी का मानना है कि इससे जीत का अंतर बढ़ेगा।

 

इस रणनीति के तहत केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ग्वालियर, पूर्व ब्ड शिवराज सिंह चौहान को भोपाल, 9 बार के विधायक गोपाल भार्गव को सागर से टिकट दिया जा सकता है। वहीं, जबलपुर और इंदौर में चौंकाने वाले चेहरे सामने आ सकते हैं। उम्मीदवारों की पहली सूची में मध्य प्रदेश की 12 से 15 सीटें घोषित हो सकती हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE