BREAKING NEWS
KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2024, 7:13 pm
BIG BREAKING : भाजपा की पहली सूची में राजस्थान से 15 प्रत्याशी, अलवर से भूपेंद्र यादव चुनाव लड़ेंगे, बीकानेर से अर्जुनराम मेघवाल को उतारा, 5 सांसदों के टिकट काटे, पढे़ खबर

Share On:-

दिल्ली। बीजेपी ने लोकसभा चुनावों के लिए राजस्थान की 15 सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा से चुनाव लड़ेंगे। इन नामों पर 29 फरवरी को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मुहर लगी थी। भाजपा ने 5 सांसदों के टिकट काटे हैं। वहीं कांग्रेस से आए दो नेताओं को भी चुनाव में उतारा है।

भाजपा ने कांग्रेस से आए दो नेताओं को टिकट दिया है। नागौर से डॉ. ज्योति मिर्धा और डूंगरपुर-बांसवाड़ा से महेंद्र जीत मालवीय को टिकट दिया गया है। ज्योति मिर्धा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में आई थीं। वहीं, मालवीय कुछ दिन पहले ही विधायक पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस से भाजपा में आए हैं।

5 सांसदों के टिकट काटे
भाजपा ने 5 सांसदों के टिकट काट दिए हैं। बांसवाड़ा (एसटी) कनकमल कटारा की जगह महेंद्र जीत सिंह मालवीय को टिकट दिया है। भरतपुर (एससी) से रंजीता कोली की जगह रामस्वरूप कोली को टिकट दिया है। चूरू से राहुल कस्वां का टिकट काटकर पैरा ओलिंपियन देवेंद्र झाझड़िया को टिकट दिया है। जालोर-सिरोही से देवजी पटेल की जगह लुंबाराम चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। उदयपुर (एसटी) रिजर्व सीट से अर्जुनलाल मीणा की जगह मन्नालाल रावत को प्रत्याशी घोषित किया है।

 

 

लोकसभा सीट प्रत्याशी
कोटा-बूंदी ओम बिरला
बीकानेर अर्जुन राम मेघवाल
जोधपुर गजेंद्र सिंह शेखावत
चूरू देवेंद्र झाझड़िया
सीकर स्वामी सुमेधानंद सरस्वती
अलवर भूपेंद्र यादव
भरतपुर रामस्वरूप कोली
नागौर ज्योति मिर्धा
पाली पीपी चौधरी
बाड़मेर कैलाश चौधरी
जालोर- सिरोही लुंबा राम चौधरी
बांसवाड़ा महेंद्रजीत सिंह मालवीय
चित्तौड़गढ़ सीपी जोशी
झालावाड़-बारां दुष्यंत सिंह
उदयपुर मन्नालाल रावत
VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE