चित्तौड़गढ़। भारतीय सदभावना मंच के तत्वावधान मे अयोध्या श्री राम नगरी मे भारतीय सदभावना मंच के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ इन्द्रेश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पदाधिकारी आरएसएस व साध्वी माँ कल्पना अरुधतीं भारतीय सदभावना मंच राष्ट्रीय संयोजिका, उत्तर प्रदेश संयोजक शाहनवाज़ मंसूरी आदि के नेतृत्व मे श्री राम लला के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज सहित श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। राम के नारों से गुंजी राम नगरी अयोध्या सभी वर्ग सभी समुद्दाय के लोगो ने एक साथ एक मंच मे रहकर देश मे योगदान देने की भी शपथ ली। अयोध्या की गली गली मे गूंजे आवाज़ दो हम एक है मादरे वतन जिन्दा बाद व जय श्री राम के नारे। भारतीय सदभावना के दिल्ली, जम्मू कश्मीर, हरीयाणा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश आदि स्थानों से आए सभी मेहमानों का उत्तर प्रदेश संयोजक शाहनवाज़ मंसूरी भारतीय की ओर से दिल की गहराइयो से अभिनन्दन किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय सदभावना मंच का परिवार उन्नति की ओर बढ़ता हुवा ओर देश हित के कार्यों को यू ही बढ़ाता रहेगा ओर देश प्रेम व आपसी सदभावना को देश हित समय समय पर अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा। कबीर धर्म मंदिर अयोध्या की समस्त टीम भी बधाई की पात्र है जिसकी वजह से सफल आयोजन किया गया।