नीमच। जिला वक्फ बोर्ड कमेटी नीमच के नवनियुक्त अध्यक्ष फिरोज पठान का आज हाईवे स्थित ग्रीन प्लाजा होटल में मुस्लिम समाज द्वारा स्वागत कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने साफा बांधकर पुष्पमाला पहनाकर फिरोज पठान का स्वागत किया।
बताते चलें कि मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल द्वारा हाल ही में फिरोज पठान को नीमच जिला वक्फ बोर्ड कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में पहली बार वक्फ बोर्ड बनाया गया है। इस मौके पर फिरोज पठान ने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सबसे पहले वक्फ बोर्ड की करोड़ों की संपत्तियों पर जो वर्षों से लोगों ने कब्जा कर रखा है, मैं उसे मुक्त कराने का काम करूंगा। जिसमें खास तौर पर फव्वारा चौक स्थित मुस्लिम सराय, खेत, मकान, दुकान आदि शामिल है।
स्वागत कार्यक्रम में राकेश पप्पू जैन, सादिक हुसैन, शकील कुरेशी, डॉक्टर आसिफ खान, अमजद पठान, श्रीराम गोडबोले, अभिषेक कोठारी, शाहबाज खान, काबिल खान,आरिफ खान, तौकीर आलम, निसार काजी, हाजी जाहिद खान, जाकिर शेख, हकीमुद्दीन राणा, अता हुसैन बाल्टी वाला, अब्बास गार्ड, केज़ार बाल्टी वाला, प्रकाश मंडवारिया, वीरेंद्र जायसवाल, मुस्लिम समाज के लोग और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।