BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2024, 5:25 pm
KHABAR : श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर पर तीन दिवसीय विशाल एवं भव्य महाशिवरात्रि मेला 7 से 9 मार्च तक, फूलों से सजेगा भोले बाबा का आलौकिक दरबार, महाभिषेक और छप्पन भोग 8 मार्च को, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। नगर के अतिप्राचीनतम व आस्था के केंद्र भूतभावन भगवान श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व पर 7 मार्च से 9 मार्च तक तीन दिवसीय विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे दिनांक 7 मार्च 2024 गुरूवार को सायंकाल आरती पश्चात मेले का विधिवत शुभारंभ आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति में होगा। 8 मार्च 2024 शुक्रवार को बाबा भूतेश्वर महादेव का महाभिषेक व फूलों से शाही श्रृंगार के साथ छप्पन भोग का आयोजन होगा।  
श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष राकेश भारद्वाज, सचिव राजेन्द्र पांडे, समिति के सदस्य राधेश्याम मित्तल (भगवान), अनिल चौरसिया, प्रभुलाल नागदा, मेला समिति संयोजक अश्विन डांगी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व को मंदिर पर किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों और भव्य व्यापक मेले की तैयारियों को लेकर समस्त मदिर की साज सज्जा, विद्युत व्यवस्था, रंगरोगन, सहित मेला प्रांगण की स्वच्छता आदि व्यवस्था की जा रही है।  
गत वर्ष मेले को मिली अपार सफलता को देखते हुए इस बार तीन दिवसीय भव्य मेला- भगवान भूतेश्वर महादेव पर गत वर्ष प्रथम बार दो दिवसीय विशाल मेले का आयोजन किया गया था। जिसे श्रद्धालुओं ने काफी सराहा था। गत वर्ष मेले को मिली अपार सफलता को देखते हुए इस बार मंदिर समिति ने इस बार तीन दिवसीय मेला आयोजित करने का निर्णय लिया है। गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष समिति ने इसे और व्यापक स्तर पर मनाने हेतु सारी तैयारियां पुण कर ली है। इस बार मेले में बच्चों के मनोरंजन हेतु झूले चकरी, मिक्की माउस व खान-पान के स्टॉल लगाई गई है। खिलौने, प्लास्टिक सामान, ज्वेलरी शॉप, मनिहारी सामान की दूकानें आकर्षण का केन्द्र रहेंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE