BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2024, 5:47 pm
BIG NEWS : इनरव्हील क्लब के तत्वाधान में पानी की बचत को लेकर एक अनूठा आयोजन, नपा अध्यक्ष चौपड़ा सहित उपस्थित जनों ने रखे अपने अमूल्य सुझाव, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर   

Share On:-

नीमच। शहर के राजस्व कॉलोनी पार्क में इनरव्हील क्लब द्वारा रविवार को पानी की बचत को लेकर एक अनूठा कार्यक्रम रखा गया। जिसमें कॉलोनी की महिलाओं के साथ-साथ घरेलू कार्य करने वाली कामकाजी महिला बाईयां भी उपस्थित रही। कार्यक्रम में बतौर अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा भी उपस्थित रही। चौपड़ा दावे के साथ बोली कि मेरे कहने के बाद कलेक्टर दिनेश जैन ने जाजू सागर बांध की भूमि पर हो रही अवैध खेती को रोकने के लिए कार्रवाई की गई, और अब वहां अवैध खेती बंद हो गई है, पानी चोरी रुक गई है। हालांकि हकीकत कुछ और है। जो जगजाहिर है। 
स्वाति चोपड़ा ने इस कार्यक्रम में कहा कि पेयजल संकट की आशंका को देखते हुए ठीकरिया बांध से 5 एमसीएम पानी की व्यवस्था कर ली गई है। उन्होंने कामकाजी महिलाओं को पानी के रीसाइकलिंग की सलाह दी। कार्यक्रम में जलकल सभापति छाया जायसवाल ने कहा कि घरों में काम करने वाली कामकाजी महिलाएं बर्तन धोते वक्त, पोछा लगाते समय व्यर्थ पानी ना बहाए पानी का रीयूज़ करे। गाड़ी धोने में भी पानी की बचत करें। कार्यक्रम में अमरजीत छाबड़ा, तृप्ति दुआ, कुसुम कदम, नीता दुआ, हेमांगिनी त्रिवेदी, मंजुला शर्मा, सुमन अहीर, हेमा गुप्ता, वीणा सक्सेना, दर्शन गांधी, बृजेश सक्सेना, संजय किलेवाला, पुरुषोत्तम गुप्ता आदि मौजूद रहे। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नीता दुआ ने भी अपने सुझाव रखें। कार्यक्रम की शुरुआत में इनरव्हील प्रार्थना हुई। संचालन इनरव्हील क्लब की सरोज गांधी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE