BREAKING NEWS
KHABAR : यूसीसी पर नीमच में मंथन, जनसंवाद में जुटे.. <<     देवास के खटाम्बा पहुँचे मुख्य सचिव अनुराग.. <<     देवास पुलिस का 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' सफल,.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान का चतुर्थ दंगल.. <<     देवास कलेक्ट्रेट से जुड़े डिप्टी सीएम.. <<     दतिया पहुंचे यूपी के सीएम योगी.. <<     BIG NEWS : 818 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भदेसर थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय का प्रदेश में परचम, अंडर-15 फुटबॉल.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ जिला पुलिस की विशेष टीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोलायकला में बिना अनुमति लगाए गए लोटस.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में मिला युवती का.. <<     नेवरी में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव.. <<     देवास में दिनदहाड़े गैस सिलेंडर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही कमला बाई खाबिया, परिवार में.. <<     खलटाका पुलिस चौकी की बड़ी कार्रवाई, यात्री.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 4, 2024, 11:51 am
KHABAR : विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक गौधाम बालाजी मंदिर पर संपन्न, स्थापना दिवस के 60 वर्ष पूर्ण होने पर विहिप मनाएगा षष्टी पूर्ति वर्ष, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। विश्व हिंदू परिषद की स्थापना दिवस के 60 वर्ष पूर्ण होने पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा षष्ठी पूर्ति वर्ष मनाया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद की रविवार को जिला बैठक गोधाम बालाजी मंदिर पर संपन्न हुई है। बैठक में नीमच प्रखंड व खंडों के नए दायित्वों की घोषणा भी की गई है। 
बैठक में विहिप के जिला मंत्री कैलाश मालवीय ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया है। उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के 2024 में 60 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं जिसको लेकर विश्व हिंदू परिषद द्वारा षष्ठी पूर्ति वर्ष मनाया जाएगा। विहिप अपने षष्ठी पूर्ति वर्ष के अंतर्गत नीमच जिले में संगठन को विस्तार दिया जाएगा, हिंदू समाज को संगठित करने तथा देश में चल रहे जनसंख्या असंतुलन, नशीले पदार्थ विक्रय करने वालों पर कार्रवाईयां, लव जिहाद, गुपचुप तरीके से चलाये जा रहे अवैध धर्मांतरण जैसे गंभीर विषयों पर मंथन चिंतन किया जाएगा तथा इससे निपटने की कार्य योजनाओं को मोहल्ला स्तर तक मूर्त रूप दिया जाएगा। 
बैठक में नीमच प्रखंड के नए दायित्वों की भी घोषणा की गई है। जिसमें प्रखंड के उपाध्यक्ष पद पर बबलू किलोरिया, सह सत्संग प्रमुख मांगीलाल मकवाना, सह सुरक्षा प्रमुख हरीश यादव, सह विद्यार्थी प्रमुख लालन लक्षकार की घोषणा की गई है इसके साथ ही सुभाष चंद्र बोस खंड में अध्यक्ष पद पर नवीन यादव, सुदर्शन खंड में संयोजक विशाल यादव, द्वारका खंड में सत्संग प्रमुख प्रवीण नायक, मधुरकर खंड में सेवा प्रमुख राजेश सोलंकी, द्वारका खंड में मंत्री अनिल , रविंद्र नाथ टैगोर खंड में वरुण, चंद्रशेखर आजाद खंड में संयोजक राजू मेघवाल की घोषणा की गई है। बैठक में जिला मंत्री कैलाश मालवीय, जिला सह मंत्री समरथ बागवान, जिला सहसंयोजक अनिल सिसोदिया, जिला सत्संग प्रमुख विनोद माली, जिला विद्यार्थी प्रमुख दिलीप राठौड़, मातृशक्ति की जिला संयोजिका माया दवे सहित बड़ी संख्या में जिले भर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE