BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 4, 2024, 12:25 pm
BIG NEWS : महाशिवरात्रि पर्व पर 05 दिवसीय आयोजन की शुरुआत, नगर में निकलेगी भव्य शाही सवारी, तैयारियां अंतिम चरण में, पढ़े खबर    

Share On:-

सिंगोली। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 5 दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर निकाली जा रही शाही सवारी शोभायात्रा की तैयारियां अन्तिम चरण में है। पुरे सिंगोली नगर को दुल्हन की तरह रंगबिरंगी लाईट डेकोरेशन, स्वागत द्वार, बैनर, पोस्टर्स से सजाया गया है। आयोजन की शुरुआत सोमवार 4 मार्च प्रातः 10.15 बजे गणपति स्थापना के साथ शुरू हुई। 5 मार्च शाम 7.15 बजे मेहंदी एवं मंगलगीत, 6 मार्च प्रातः 7.15 बजे हल्दी मंगलगीत और 7 मार्च को प्रातः 10.15 बजे बासण कलश एवं शाम 7.15 महिला संगीत, 8 मार्च को भुतेश्वर महादेव मंदिर से 12.15 बजे बारात रवाना होकर तहसील परिसर महादेव मंदिर पर 4.15 बजे पहुंचेगी जहां पाणीग्रहण संस्कार होगा। शोभायात्रा पुराना बस स्टैंड, तिलस्वा चौराहा होते हुऐ ब्राह्मणी नदी स्थित नंदीश्वर महादेव पहुंचेगी। शोभायात्रा में भव्य मनमोहक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। सिंगोली नगर में हाल के वर्षों पर नजर डालें तो महाशिवरात्रि पर्व पर निकलने वाली शाही सवारी सिंगोली तहसील एवं जिले के सबसे भव्य महोत्सव में अपना नाम शुमार कर चुकी हैं।

भूतेश्वर नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर यह शाही सवारी नदीश्वर महादेव तक पहुंचती है, नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई यह शाही सवारी नगर के साथ ही बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शन और आकर्षण का केंद्र रहती है। आकर्षक साज-सज्जा के साथ शाही सवारी की झाकियां अपने मनमोहक अंदाज से सबका मन मोह लेती हैं। इस वर्ष 8 मार्च को महाशिवरात्रि है और इस वर्ष भी शाही सवारी बड़ी धूमधाम से निकलने वाली है शाही सवारी की खास बात यह है कि संपूर्ण तैयारियां शाही सवारी सेवादल निशुल्क एवं सेवा भाव से करता हैं इसी का परिणाम है कि चंद वर्षों में ही शाही सवारी ने धर्मप्रेमी बंधुओं पर अपनी अमिट छाप छोड़ी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE