सिंगोली। थाना क्षेत्र के तिलस्वां घाट में सोमवार सुबह एक ट्रेक्टर पत्थर भरकर कास्या राजस्थान की ओर से सिंगोली की ओर आ रहा था तभी ट्रेक्टर अनियंत्रित हो गया और घाट में दूसरी ओर जाकर फंस गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान बिजोलिया थाने की कास्या चौकी की ओर से सिंगोली की ओर पत्थर भरकर आ रहा एक ट्रेक्टर तिलस्वां घाट में अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर जाकर फंस गया जिसके बाद ट्रेक्टर में ओवरलोड भरे पत्थर नीचे गिर गए। जिन्हे बाद में दूसरे वाहन में भरकर ले जाया गया।