BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 4, 2024, 3:17 pm
BIG NEWS : 3 किमी का होगा राहुल गांधी का रोड शो, महाकाल मंदिर में दर्शन करेंगे, कमलनाथ, दिग्विजय, जीतू पटवारी भी शमिल होंगे, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 5 मार्च को उज्जैन पहुंचेगी। उज्जैन में कांग्रेस नेता कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, जीतू पटवारी सहित उमर सिंघार के भी मौजूद रहने की संभावना है। यात्रा मक्सी से होते हुए उज्जैन पहुंचेगी। यहां पर एक आम सभा को संबोधित करने के बाद यात्रा का रात्रि विश्राम इंगोरिया में होगा।


यात्रा मंगलवार की दोपहर करीब 3-4 बजे के आसपास मक्सी मार्ग से होते हुए यात्रा उज्जैन पहुंचेगी। विधायक महेश परमार ने बताया कि महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद राहुल गांधी महाकाल चौराहा से, गुदरी, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, सराफा, सतीगेट, कंठाल, नई सड़क, दौलतगंज, मालीपुरा होते हुए देवासगेट चौराहा तक रोड शो करेंगे। 3 किमी के रोड के बाद देवास गेट पर राहुल गांधी यात्रा का समापन सभा के रूप में होगा।


राहुल की यात्रा के लिए उज्जैन में रोड शो वाले रूट पर कई स्वागत मंच बनाए जा रहे हैं। यहां पर स्थानीय नेता रोड मैप तैयार करने में लगे है। यात्रा का विश्राम इंगोरिया में होगा 6 मार्च को न्याय यात्रा बदनावर में होगी यहां भी राहुल गांधी रोड शो करेंगे। इसके बाद यात्रा गुजरात के लिए रवाना होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE