शाजापुर। मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मंगलवार को चौथा दिन है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा ने सारंगपुर के बाद आज मंगलवार को शाजापुर शहर में प्रवेश किया। शहर के धोबी चौराहा से यात्रा रोड शो के रूप में पुराने हाईवे से गुजरते हुए टंकी चौराहा पहुंची जहां राहुल गांधी ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इसके बाद यात्रा मक्सी की ओर रवाना होगी। इस दौरान दर्जनों स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी का स्वागत कर रहे हैं।
राहुल ने नुक्कड़ सभा में कहा कि मोदी जी चाहते हैं कि आप दिनभर मोबाइल पर रहो, जय श्रीराम बोलो और भूखे मर जाओ। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राहुल दोपहर दो बजे महाकाल के दर्शन करेंगे।