BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2024, 12:16 pm
BIG REPORT : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज आएंगे गुना, कल ओला पीड़ित गांवों का करेंगे दौरा, प्रभावित किसानों से करेंगे मुलाकात, पढे़ खबर

Share On:-

गुना। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज गुना पहुंचेंगे। आज रात को उनका गुना आगमन होगा। वे कल यानि बुधवार को जिले के ओला पीड़ित गांवों में पहुँचकर जायजा लेने। साथ ही किसानों से मुलाकात कर चर्चा करेंगे। यहां से वे अशोकनगर रवाना हो जाएंगे।


बता दें कि शुक्रवार को दोपहर 4 बजे के आसपास 15-20 मिनिट के लिए बारिश हुई। शनिवार को जोरदार आंधी चलना शुरू हुई। वहीं आंधी के साथ बारिश भी शुरू हो गयी। बारिश के साथ-साथ कई गांव में ओले भी गिरे। अनुसार इमझरा, पुरापोसार, गणेशपुरा, कंचनपुरा, किशनगढ़ सहित एक दर्जन से ज्यादा गांवों में ओले गिरे। इमझरा में काफी बड़े ओले गिरे। ओले गिरने से फसलों में नुकसान हुआ है। खासकर धनिया की फसल में सबसे ज्यादा नुकसान है। वहीं गेंहू की फसल में भी नुकसान होने की बात किसान कर रहे हैं। इसके अलावा खेतों में कटी पड़ी राई, सरसों की फसल भी इस बारिश में भीग गयी है। उसमें भी नुकसान हुआ है।


तीन जगह किया चक्काजाम
आक्रोशित किसानों ने रविवार को तीन जगह चक्काजाम कर दिया। इमझरा, मावन और बेंहटा घाट में किसानों ने सड़क जाम कर दी। किसान फसलों में नुकसान का जल्द सर्वे कराने की मांग कर रहे थे। साथ ही उनका कहना था कि सर्वे टीम आती है तो पेंसिल से नुकसान लिखकर ले जाती है। बाद में उसे मिटाकर नुकसान कम बताया जाता है। इस कारण बीमा कंपनी मुआवजा नहीं देती है। किसानों की मांग थी कि सर्वेमे नुकसान पेन से लिखा जाए, जिससे बाद में उसे बदला न जा सके। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रशासन ने किसानों को जल्द सर्वे कराने का आश्वासन दिया। साथ ही सर्वे पेन से लिखने के भी निर्देश दिए। अधिकारियों ने मौके पर ही सर्वे शुरू कराया। तब किसानों ने जाम खोला था।


जारी कार्यक्रम के अनुसार केन्‍द्रीय मंत्री नागरिक उड्यन एवं इस्‍पात मंत्रालय ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया 6 और 8 मार्च को जिले के भ्रमण पर रहेंगे। केन्‍द्रीय मंत्री 5 मार्च को रात 11 बजे गुना आगमन पश्‍चात रात्रि विश्राम करेंगे। वह 6 मार्च को जिले के विभिन्‍न ग्रामों का भ्रमण कर फसल क्षति का जायजा लेंगे। दोपहर 12ः05 बजे अशोकनगर के लिए प्रस्‍थान करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE