नीमच। प्रधानमंत्री आवास योजना हितग्राही संघर्ष समिति से जुड़े 100 गरीब लोग पिछले 7 वर्षों से अपने सपनों का मकान पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मंगलवार फिर यह लोग विधायक दिलीप सिंह परिहार से मिले। इन्होंने सिर पर छत पाने की आस में ज्ञापन देकर गुहार लगाई।
ज्ञापन में कहा गया है कि नीमच नगर पालिका में प्रधानमंत्री जन भागीदारी आवास योजना कनावटी में करीब 7 वर्षों से ईडब्ल्यूएस श्रेणी आवास के लिए 40 हजार रुपए जमा है। लेकिन 7-8 सालों के बाद भी मकान एक ख्वाब बनकर रह गया है। ज्ञापन में विधायक से अनुरोध किया गया है कि इस प्रकरण को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन तक पहुंचा कर राज्य सरकार से निम्न आय वर्ग के लिए आवासीय प्लाट आवंटित कराए। करीब 100 परिवार जिनकी अमानत राशि 40 हजार रुपए वर्षों से जमा है और पात्र हितग्राही होने के बावजूद भी जिन्हें योजना का लाभ नहीं मिला उन पात्र हितग्राहियों को सर छुपाने के लिए आवासीय प्लाटों का आवंटन करावे।