नीमच में लंबे वक्त के बाद कोई बड़ा धार्मिक आयोजन होने जा रहा है ये आयोजन मंदिरों की नगरी के नाम से पहचाने जाने वाले मनासा तहसील में हो रहा है जिसमें प्रख्यात कथा वाचन प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद शिव महापुराण कथा की जायेगी, जिसे लेकर तैयारियां भी जोरों-शोरों से चल रही है।
जानकारी के अनुसार, मनासा में आगामी 1 से 7 अप्रैल तक शिव महापुराण का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जो प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद होगी। आयोजन को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है।