चित्तौड़गढ़। ब्रह्मा कुमारीज प्रताप नगर सेवा केंद्र पर राजयोगिनी आशा दीदी ने बताया कि शिव ध्वजारोहण पर्व पर परमात्मा शिव से अपने जीवन को बेहद खुशियों से भरपूर करने के लिए इस शुभ अवसर पर पधारे राजस्थान भाजपा प्रदेश चंद्र प्रकाश जोशी, यूडीएच मंत्री राजस्थान सरकार झाबर सिंह, निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद्र कृपलानी, बड़ी सादड़ी विधायक सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक, बेंगू विधायक सुरेश धाकड़, भाजपा चित्तौड़ जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, सहित सभी के द्वारा परमात्मा शिव का शिव ध्वजारोहण किया गया।
आशा दीदी ने बताया कि यह शिव ध्वज हमें बहुत शक्ति देता है। यीशु ध्वज के नीचे सभी ने परमात्मा को याद कर उनकी दुआओं का सभी ने अनुभव किया। जोशी ने परमात्मा शिव और सभी ब्रह्माकुमारी बहनों का आभार प्रकट किया। आशा दीदी ने सभी को परमात्मा सौगात भेंट की। ज्योति दीदी ने सभी को तिलक लगाया। निंबाहेड़ा से पधारी शिवली दीदी ने सभी को प्रसाद दिया और कार्यक्रम में सभी मेहमानों का आभार प्रकट किया।