मंदसौर। आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत एक भारत साड़ी वॉकथान का शुभारंभ 7 मार्च को शाम 5.45 बजे महाराणा प्रताप बस स्टैंड से होगा। साड़ी वॉकथान का समापन कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में होगा। इस साड़ी वॉकथान में भारतीय परंपरागत पहनावा अर्थात साड़ी पहनकर महिलाएं शामिल होगी। जिसमें महिलाएं साड़ी पहनकर महाराणा प्रताप बस स्टैंड से कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम तक पैदल जाएगी। इस साड़ी वॉकथान का प्रमुख उद्देश्य स्थानीय पारंपरिक पहनावे को बढ़ावा देना है अर्थात लोकल फॉर वोकल को महत्व देना है।