नयागांव। निंबाहेड़ा के वरिष्ठ पत्रकार मनोज सोनी की पुत्री ने सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर सव्यसाची मुखर्जी के उदयपुर में हुए फैशन शो में वीसीडी कॉलेज की छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
कॉलेज की छात्रा रिदम सोनी, मेघना पालीवाल, प्राची शर्मा और स्नेहा नेहरा ने फैशन शो में फैशन स्टाइलिस्ट के रूप में भाग लेकर भारी सुर्खियां बटोरी। शानदार लुक तैयार करने से लेकर रुझानों को परिभाषित करने तक में छात्राओं की रचनात्मकता की कोई सीमा नहीं है। वहीं क्षेत्र के मीडिया जगत जुड़े पत्रकार मनोज सोनी की पुत्री रीदम सोनी ने कार्यक्रम में अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देने पर उपस्थित सभी ने सहारा और प्रसंशा की।