BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2024, 7:31 pm
KHABAR : गांव पालसोड़ा में महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, महाअभिषेक के साथ होगी महाप्रसादी, पढ़े खबर 

Share On:-

पालसोड़ा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम पालसोड़ा में भव्य शोभायात्रा निकलेगी। प्रतिवर्ष की भांती इस वर्ष भी बाबा महाकाल मित्र मंडल के तत्वाधान व जनसहयोग से महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भव्य ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन 08 मार्च 2024 की किया जा रहा है। जहां दिन भर पर्व की धूम रहेगी।  सर्वप्रथम प्राचीन स्थान रेतम तट पर स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर पर अभिषेक सम्पन्न होगा। वहीं पालसोड़ा में स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर भी अभिषेक होगा। जिसके पश्चात शाम 06 बजे जागेश्वर मंदिर पर आरती के साथ पालसोड़ा में स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी। जिसमे बैंड बाजे ढोल, बाबा महाकाल की झांकी, के साथ प्रारंभ होगी। जो की मुख्य बाजार होते हुए नई आबादी, बड़ा मोहल्ला, नीम चोक, पटेल मोहल्ला, होते हुए पुनः नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचेगी। जहां भव्य महाआरती, महाप्रसादी का आयोजन होगा। भव्य शोभायात्रा बाबा महाकाल मित्र मंडल के तत्वाधान व सभी के जनसहयोग से यह तृतीय आयोजन है। वहीं मित्र मंडल ने सभी क्षेत्रवासियो, भक्तजनों, ग्रामवासियों से अपील की है कि आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पधारे व आयोजन को सफल बनावे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE