नीमच। जिले के नीमच मनासा मार्ग पर बुधवार शाम को भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में एक युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे एम्बुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।
जानकारी अनुसार बाइक सवार युवक को गांव गिरदोडा के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। युवक नीमच से मनासा की तरफ जा रहा था, दुर्घटना में युवक गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर एम्बुलेंस पहुंची और गंभीर घायल युवक को जिला चिकित्सालय उपचार के लिए पहुंचाया गया। आधार कार्ड से युवक की पहचान चैनसुख परमार निवासी आँकली के रूप में हुई हैं।