BREAKING NEWS
KHABAR : यूसीसी पर नीमच में मंथन, जनसंवाद में जुटे.. <<     देवास के खटाम्बा पहुँचे मुख्य सचिव अनुराग.. <<     देवास पुलिस का 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' सफल,.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान का चतुर्थ दंगल.. <<     देवास कलेक्ट्रेट से जुड़े डिप्टी सीएम.. <<     दतिया पहुंचे यूपी के सीएम योगी.. <<     BIG NEWS : 818 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भदेसर थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय का प्रदेश में परचम, अंडर-15 फुटबॉल.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ जिला पुलिस की विशेष टीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोलायकला में बिना अनुमति लगाए गए लोटस.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में मिला युवती का.. <<     नेवरी में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव.. <<     देवास में दिनदहाड़े गैस सिलेंडर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही कमला बाई खाबिया, परिवार में.. <<     खलटाका पुलिस चौकी की बड़ी कार्रवाई, यात्री.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2024, 8:18 pm
BIG NEWS : श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर पर तीन दिवसीय विशाल एवं भव्य महाशिवरात्रि मेला कल से, महाशिवरात्रि पर फूलों से सजेगा भोले बाबा का अलौकिक दरबार, महाभिषेक और छप्पन भोग 8 मार्च को, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर के अतिप्राचीनतम व आस्था के केंद्र भूतभावन भगवान श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व पर गुरवार से तीन दिवसीय विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है।  
श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष राकेश भारद्वाज, सचिव राजेन्द्र पांडे, समिति के सदस्य राधेश्याम मित्तल (भगवान), अनिल चौरसिया, प्रभुलाल नागदा, मेला समिति संयोजक अश्विन डांगी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष तीन दिवसीय भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे दिनांक 7 मार्च 2024 गुरूवार को सायंकाल आरती पश्चात मेले का विधिवत शुभारंभ आमंत्रित मुख्य अतिथि विधायक दिलीपसिंह परिहार और स्वाति चोपड़ा की उपस्थिति में होगा। 8 मार्च 2024 शुक्रवार को बाबा भूतेश्वर महादेव का महाभिषेक व फूलों से शाही श्रृंगार के साथ छप्पन भोग का आयोजन होगा।
गत वर्ष मेले को मिली अपार सफलता को देखते हुए इस बार तीन दिवसीय भव्य मेला- 
भगवान भूतेश्वर महादेव पर गत वर्ष प्रथम बार दो दिवसीय विशाल मेले का आयोजन किया गया था। जिसे श्रद्धालुओं ने काफी सराहा था। गत वर्ष मेले को मिली अपार सफलता को देखते हुए इस बार मंदिर समिति ने इस बार तीन दिवसीय मेला आयोजित करने का निर्णय लिया है। गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष समिति ने इसे और व्यापक स्तर पर मनाने हेतु सारी तैयारियां पुण कर ली है। इस बार मेले में बच्चों के मनोरंजन हेतु झूले चकरी, मिक्की माउस व खान-पान के स्टॉल लगाई गई है। खिलौने, प्लास्टिक सामान, ज्वेलरी शॉप, मनिहारी सामान की दूकानें आकर्षण का केन्द्र रहेंगी।
फूलों से होगा बाबा भूतेश्वर महादेव का शाही श्रृंगार- 
महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान भोलेनाथ का दोनों दिन फूलों से भव्य शाही श्रृंगार किया जाएगा। बाबा के दरबार पर मन को मोह लेने वाली विद्युत साज सज्जा की गई है। पूरे मंदिर परिसर सहित आस पास के क्षेत्र को विशेष रंगबिरंगी लाइटिंग से पाट दिया गया है। जिससे मंदिर की अनुपम छवि लोगों को आकर्षित कर रही है।
बाबा को लगेगा छप्पनभोग- 
18 फरवरी शनिवार को महाशिवरात्रि पर सांयकाल विशेष पूजा अर्चना व महाआरती पश्चात भूतभावन भगवान भूतेश्वर महादेव को छप्पनभोग का भोग लगाया जाएगा।
दिनभर चलेगा पूजा अर्चना और अभिषेक का दौर- 
देवों के देव महादेव को रिझाने के लिए भक्तों द्वारा शिवरात्रि पर सुबह से ही अभिषेक और पूजा अर्चना का दौर शुरू होगा जो पूरे दिनभर चलेगा। महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन भी किये जाएंगे। भक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति ने भी किसी को दर्शन व पूजा अर्चना में किसी प्रकार का व्यवधान न हो इसके लिए व्यापक व्यवस्था की गई है।
सेल्फी पॉइंट, स्वांगधारी और वेशभूषा प्रतियोगिता- 
इस बार भूतेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित हो रहे मेले पर श्रद्धालुओं के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। साथ ही अलग अलग स्वांगधारी स्वांग धर कर मेले की शोभा बढ़ाएंगे। वहीं श्रद्धालुओं के लिए भारतीय संस्कृति वाली वेशभूषा पहनने वालों के लिए प्रतियोगिता भी रखी गई है।
पार्किंग व्यवस्था- 
प्रथम बार आयोजित हो रहे विशाल एवं भव्य दो दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं व भक्तों की सुलभता का ध्यान रखते हुए एमपीईबी कार्यालय ग्राउंड और टेलीफोन एक्सचेंज टॉवर के पास ग्राउंड में वाहन पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE