चित्तौड़गढ़। साईं एस्ट्रो सोसायटी सचिव हरदीप कौर ने बताया कि आज अध्यक्ष डॉ संजय गील के जन्मदिन के अवसर पर साईं बाबा को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके संजय के द्वारा शुरु किया अभियान कोई भी भूखा न सोए के मानव सेवा प्रकल्प के अंतर्गत जरुरतमंदों को भोजन, प्रसादी, मिठाई वितरित की गई।
सोसायटी संरक्षक सुशील शर्मा ने अपने शुभकामनाएं संदेश देते हुए कहा कि आप मानव सेवा करते हुए सभी के लिए प्रेरणा रहे है। ब्रह्मकुमारी आशा दीदी ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि जिस प्रकार नाम ही संजय है उनके अंदर दिव्य दृष्टि, दिव्य विचारो का संचार है वाणी में प्रखरता है सरल व्यक्तित्व है।
संरक्षक भगवानलाल तड़बा ने अपनी शुभकामनाओं में कहा कि आपने या पीड़ित सेवा, साहित्य साधना हर क्षेत्र में अपनी विष्टि पहचान कायम की है मानवता से ओत प्रोत आपका जीवन रहा है।
सोसायटी के सभी सदस्यो ने अपनी शुभकामनाए प्रेषित की आप अतिशीघ्र स्वास्थ लाभ लेकर अपने कर्मक्षेत्र पर अग्रसर हों।
इस अवसर पर संरक्षक जे एस कटारा, लक्ष्मीकांत दायमा, रमनदीप सिंह, अमित चेचानी, प्रवीण गोस्वामी, माया दायमा,कृष्णा पवार, राकेश सहलोत,सीमा जाट, अंजना गोस्वामी, मधु शर्मा, सीमा आचार्य उपस्थित रहे।