सेगांव। देवी श्री लालबाई फूलबाई माताजी की पावन नगरी सेगांव में श्री श्याम परिवार द्वारा पंचम वार्षिक महोत्सव श्री श्याम संकीर्तन एवं फाग उत्सव का आयोजन दिनाँक 13 मार्च बुधवार को माताजी मंदिर प्रांगण में किया जाएगा।
जिसमे भजन गायक नम्रता कारवां मुंबई, अमित पारीक मक्सी,शुभम राणा इंदौर अपनी मधुर संगीतमय भजनों से बाबा श्याम को रिझाएंगे। श्री श्याम परिवार सेगांव ने अधिक से अधिक संख्या में पधार कर बाबा श्याम के भजनों का आनन्द लेने की अपील की है।