BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 8, 2024, 11:45 am
KHABAR : निःशुल्क प्रसूति एवं स्त्री रोग परामर्श शिविर 10 मार्च को नीमच में, फिजिशियन भी देखेगी शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 10 मार्च 2024, रविवार को निशुल्क प्रसूति एवं स्त्री रोग तथा महिलाओं की सामान्य बीमारियों के लिए परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त जानकारी ग्रुप एडमिन विवेक खण्डेलवाल ने देते हुए बताया कि शिविर में अंचल की ख्याति प्राप्त चिकित्सक डॉ सोनाली गोयल, डॉ निधी प्रधान, डॉ अंगुरबाला पाटीदार एवं डॉ सांई श्रेया द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच एवं स्त्री रोगों से जुड़ी समस्याओं के निदान हेतु परामर्श देंगी। शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक जिला अस्पताल के सामने स्थित रेडक्रास फिजियोथेरेपी सेन्टर पर आयोजित किया जावेगा।
स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा शिविर में महिलाओं में महावारी संबंधी अनियमितताएं, मरीजो में बांझपन प्रेगनेंसी के दौरान ब्लडप्रेशर एवं रक्त की कमी, बच्चेदानी, केंसर से सुरक्षित रहने की सावधानियां, नसबंदी खोलना व बंद करना, बार बार गर्भपात की शिकायत आदि समस्याएं देखी जावेगी साथ ही सामान्य बीमारियों के अलावा हार्ट, डायबिटीज, ब्लडप्रेशर आदि बीमारियों पर जनरल फिजिशियन द्वारा उचित परार्मश भी दिया जावेगा।
शिविर में ज्ञानोदय के नर्सिंग स्टॉफ के सहयोग से महिलाओं का निःशुल्क ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर व बॉडी वेट की जांच निःशुल्क की जावेगी।
असुविधा से बचने के लिये शिविर में पंजीयन हेतु ग्रुप की महिला सदस्याओं मीना मानावत 7049822194, रितिका लालवानी 8223986222, सरोज गांधी 9425416714, पंकज धींग 79747 76283, अर्चना तिवारी 84610 50873, अमन चौहान 9826777883 को अपना नाम नोट करवा सकते है।
शिविर संबन्धी अधिक जानकारी के लिए ग्रुप एडमिन विवेक खण्डेलवाल, संजय श्रीवास्तव, दिनेश मनावत के मोबाइल नम्बर पर भी संपर्क किया जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE