BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 8, 2024, 12:46 pm
BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा शहर का एक ऐसा शमशान जहां लगता हैं प्रतिवर्ष मेला, हजारो की संख्या में उमड़ती हैं भीड़, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर  

Share On:-

मनासा। मध्यप्रदेश के अंतिम छोर पर बसे नीमच जिला मुख्यालय से करीब 30 किलो मीटर की दुरी पर, मंदिरो की नगरी मनासा में आस्था और विश्वाश का एक ऐसा ही संयोग देखने को मिलता हैं।  
प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर, मनासा शहर में स्थित मोक्ष धाम पर, वर्षों से चली आ रही परम्परा को शहर वासी आज भी मना रहे हैं। मनासा मोक्षधाम समिति के सदस्यों द्वारा, महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भूतेश्वर महादेव मंदिर श्मशान घाट मनासा पर, महादेव का प्रातः काल अभिषेक करके। उनका आकर्षक श्रंगार किया जाता हैं एवं मोक्ष धाम को दुल्हन की तरह सजाया जाता हे, जहां तरह तरह की झांकिया समिति द्वारा बनवायी जाती हैं और आकर्षक विद्युत साज सज्जा करवाई जाती हैं।  
वहीं संध्या के समय होती हे भुतनाथ भगवान महादेव की महाआरती और होता हैं महाप्रसादी का वितरण, जहां दर्शन करने मनासा नगर एवं आस पास के ग्रामीण क्षेत्र की जनता हजारो की संख्या में उपस्थित होकर महादेव का दर्शन लाभ लेती हैं। मनासा मोक्ष धाम समिति सदस्यों के द्वारा इस वर्ष भी भव्य आयोजन हेतु तैयारियां की जा रही हैं यक़ीनन आयोजन बहुत ही भव्य और अद्भुत होगा, भूतेश्वर महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे यहीं मंगल कामना।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE