BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 8, 2024, 1:21 pm
KHABAR : बाबा बर्फानी की आकर्षक झांकी के साथ जीरन किलेश्वर महादेव पर उत्साह के साथ मनाई जा रही महाशिवरात्रि, पढ़े हरिओम माली की खबर 

Share On:-

जीरन। नगर के प्राचीन किले पर विराजित भगवान किलेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बड़े ही उत्साह एवं धार्मिक आस्था के साथ मनाई जा रही हैं। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर श्री किलेश्वर महादेव मन्दिर समिति द्वारा मन्दिर परिसर की विशेष साज सज्जा की गई है। शुक्रवार 8 मार्च को सुबह से ही मन्दिर में भगवान किलेश्वर महादेव के दर्शन एवं पूजन हेतु भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी हैं। भक्तो द्वारा इस अवसर पर विशेष अभिषेक अनुष्ठान भी किये जा रहे हैं। दिन भर भक्तगण अभिषेक पूजन एवं दर्शन के लिए किलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे। दोपहर पश्चात भगवान किलेश्वर महादेव का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। रात्रि 7.30 बजे से महाआरती प्रारम्भ होगी। महाआरती पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। शाम 5 बजे से मन्दिर मन्दिर परिसर में ही शिवना बर्फ फेक्ट्री के सौजन्य से बाबा बर्फानी की आकर्षक झांकी सजाई जाएगी। जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में ही प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजयोग साधना केंद्र जीरन द्वारा शिवदर्शन प्रदर्शनी एवं शिव भोग वितरण शाम 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE