मनासा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मनासा नगर के सोमनाथ महादेव मंदिर से मनासा नगर में भव्य शाही सवारी निकाली गई। शुक्रवार को मनासा नगर के रामपुरा नाका स्थित सोमनाथ महादेव मंदिर पर हवन अभिषेक के साथ शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया गया वहीं दोपहर 1ः00 बजे बाद भव्य शाही सवारी ढोल नगाड़ा डीजे और अखाड़ों के साथ निकाली गई जो भेरुजी नाम, बड़ा बाजार, विजय स्तंभ, जूना साथ, उषा गंज कालोनी होते हुए सोमनाथ महादेव मंदिर पहुंची जहां महाआरती कर प्रसादी का भोग लगाया गया।
भव्य शाही सवारी के दौरान युवाओं ने नाचते झूमते हुए आनंद लिया। अखाड़े में पहलवानों ने अपने अपने करतब दिखाये। साथ ही स्वाधारियों ने शिव भजनों पर नाचते झूमते हुए आनद लिया। सोमनाथ महादेव और खाटू श्याम बाबा की पालकी आकर्षण का केंद्र रही सुरक्षा व्यवस्था के मद्दे नजर पुलिस प्रशासन नगर परिषद कर्मचारी शाही सवारी के दौरान हर जगह तैनात रहे।