BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 8, 2024, 6:33 pm
NEWS : ब्रह्मा कुमारीज प्रताप नगर सेवा केंद्र पर मनाई 88 वी त्रिमूर्ति शिव जयंती, सदा खुश रहकर सबको खुशियां बाटेंगे सबको सुख देंगे दुआएं देंगे, पढे़ रेखा खाबिया की खबर               

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ब्रह्मा कुमारीज प्रताप नगर सेवा केंद्र पर त्रिमूर्ति शिव जयंती मनाई गई। सेवा केंद्र की संचालिका राज योगिनी आशा दीदी ने बताया कि महाशिवरात्रि का पर्व हम सभी भक्तों के लिए बहुत मंगलकारी है। इस दिन सभी भक्त शिव भोलेनाथ का पूजन कर व्रत एवं जागरण करते हैं। उन्होंने बताया कि आज के दिन शिव भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सभी अपने अंदर की एक बुराई का दान अवश्य करें और रिटर्न में एक अच्छाई को धारण करें तभी शिव हम सभी भक्तों पर प्रसन्न होकर हम सब की मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत समिति की प्रधान देवेंद्र कंवर, गौ सेवा रथ एंबुलेंस के अशोक, पत्रकार संजय खाबिया, विवेक वैष्णव साइ एस्ट्रो विजन से हरदीप कौर, पतंजलि से सरस्वती शर्मा, स्वयं सहायता समूह से सुनीता शर्मा, विजय मलकानी, रेलवे से रिटायर्ड बीके सुभाष पुरोहित सहित कई गणमान्य महानुभव उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी का स्वागत शिवली दीदी ने किया। विद्यालय का परिचय बीके मधु दीदी ने दिया एवं राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास बीके मीना दीदी ने कराया। बीके सुमन बहन ने एक सुंदर गीत प्रस्तुत किया।  कुमारी पीयू ने  सुंदर नृत्य के माध्यम से सभी को मंत्र मुग्ध किया। इसके पश्चात सभी ने शिव ध्वजारोहण किया और सभी ने संकल्प लिया कि हम सदा खुश रहकर सबको खुशियां बाटेंगे सबको सुख देंगे दुआएं देंगे। इसके पश्चात सभी को प्रसाद बांटा गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE