नीमच। पावन पवित्र महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर बैकुंठ धाम स्थित 166 वर्ष प्राचीन मनोकामना महादेव मंदिर पर प्रातः काल से ही अभिषेक करने वाले भक्तों का आना शुरू हो गया था। प्रात: भस्म आरती, अभिषेक के पश्चात दोपहर में बाबा अमरनाथ के गुफा की सुंदर झांकी का निर्माण प्राचीन शिव मंदिर पर किया गया।
समिति के संरक्षक शिव माहेश्वरी अध्यक्ष दिलीप छाजेड़ ने बताया कि बैकुंठ धाम स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर भक्तों की जो भी मनोकामना होती है वह दर्शन करने पर पूर्ण होती है आने वाले समय में मंदिर का भव्य निर्माण भी शुरू होने वाला हैं।