चित्तौड़गढ़। बोजुन्दा पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्थित श्री कालभैरव (श्री काला जी बावजी) देव स्थल पर स्थित महांकाल मंदिर पर शिवरात्रि के अवसर पर हवन, पूजन, अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
यह जानकारी देते हुए भोपाजी बाबूलाल जी जटिया सतखंडा ने बताया कि शिवरात्रि पर्व पर अभिजीत मुर्हूत में बाबा महाकाल व शेषावतार का विशेष अभिषेक और हवन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हुआ।
उल्लेखनीय है कि बोजुन्दा में स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में अति प्राचीन श्री काल भैरव (श्री काला बावजी) मंदिर अति प्राचीन और चमत्कारिक देवस्थल है। यहां प्रत्येक शनिवार को बावजी की गादी है।
अति प्राचीन इस धर्म स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का वर्ष भर आवागमन रहता है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले के आसपास ही नहीं, बल्कि राजस्थान सहित मुंबई, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों से यहां श्रद्धालु आते हैं और अपनी मनोकामना की पूर्ति पर धन्य होते हैं।