BREAKING NEWS
NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए कल.. <<     NEWS : बिछोर के रूद्रप्रताप ने शूटिंग में रचा.. <<     NEWS : महेश नवमी पर्व पर 6 दिवसीय क्रिकेट.. <<     NEWS : विश्व योग दिवस पर वंडर सीमेंट के आरके नगर.. <<     महाकाल मंदिर में सीएम मोहन यादव और मनोहर लाल.. <<     उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की महा-तैयारियां.. <<     BIG NEWS : सालरमाला हत्याकांड में उबाल, ज्ञानीबाई.. <<     KHABAR : इमाम हुसैन की याद में निकली मुहर्रम की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अल्हेड़ में 1.08 करोड़ रुपये के विकास कार्यों.. <<     KHABAR : यूसीसी पर नीमच में मंथन, जनसंवाद में जुटे.. <<     देवास के खटाम्बा पहुँचे मुख्य सचिव अनुराग.. <<     देवास पुलिस का 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' सफल,.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान का चतुर्थ दंगल.. <<     देवास कलेक्ट्रेट से जुड़े डिप्टी सीएम.. <<     दतिया पहुंचे यूपी के सीएम योगी.. <<     BIG NEWS : 818 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भदेसर थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय का प्रदेश में परचम, अंडर-15 फुटबॉल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2024, 3:23 pm
KHABAR : ब्रह्माकुमारीज़ के शिवरात्रि मेले में हजारों लोगों ने किए द्वादश ज्योर्तिलिंग के दर्शन, शिव दर्शन प्रदर्शनी का भी लिया लाभ, विशाल कार्यक्रम में पहुंचे ये जनप्रतिनिधि व अधिकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अन्तर्राष्ट्रीय शांतिदूत ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा त्रिदिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अन्तिम दिन देर रात तक हजारों लोगों ने द्वादश ज्योर्तिलिंग के श्रृद्धापूर्वक दर्शन किये एवं इन ज्योर्तिलिंगों के समीप दो श्‍वेत कबूतर घण्टों बैठे रहे जैसे ईश्वर भक्ति में लीन हो। इसके साथ ही विशाल चित्रों से सुसज्‍जित शिव दर्शन प्रदर्शनी जिसमें हर चित्र पर एक गाईड द्वारा लोगों को शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्यों को समझाया जा रहा था। इस प्रदर्शनी का देर रात तक 6000 से अधिक लोगों ने लाभ लिया। 

उपरोक्त जानकारी देते हुए संस्थान के सबझोन निदेशक बी.के.सुरेन्द्र भाई ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व ब्रह्माकुमारी संस्थान में सर्वाधिक महत्व के साथ मनाया जाता है। इस दिन संस्थान के नीमच सबझोन से संबंधित नीमच के अलावा, मनासा, रामपुरा, जावद, जीरन , मल्हारगढ़, पिपलिया मण्डी एवं नारायण गढ़ आदि केन्द्रों पर धूमधाम से अनेक आयोजनों के साथ मनाया गया। 

नीमच के पावन धाम परिसर पर त्रिदिवसीय कार्यक्रम के अन्तिम दिन अमृतवेले ब्रह्ममुहुर्त्त 3.30 बजे से ही सामुहिक शिव ध्यान तपस्या प्रारंभ हुई तथा प्रातःकालीन सत्संग में सैंकड़ों नियमित ब्रह्मावत्स सम्मिलित हुए । इस प्रातःकालीन कार्यक्रम के दौरान नपा अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, संतोष चौपड़ा, माधुरी चौरसिया, विनीत पाटनी आदि अतिथियों ने राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी, बी.के.श्रुति दीदी के साथ सामुहिक रूप से शिवध्वज फहराया तथा विशेष प्रसादी भी वितरित की गई । दोपहर बाद शिवदर्शन प्रदर्शनी, द्वादश ज्योर्तिलिंग व उनके मंदिरों की अनुकृति के दर्शन, भारत माता एवं सर्वधर्म के परमपिता परमात्मा की झांकी, राजयोग साधना पिरामिड में कतार बद्ध लोगों को प्रवेश देकर राजयोग ध्यान की अनुभूति के साथ ही विशाल सद्‌भावना सभागार में निरन्तर आध्यात्मिक फिल्मों का प्रदर्शन देर रात्रि तक चलता रहा । इन सभी कार्यक्रमों में हजारों दर्शनार्थियों ने चालीस मिनिट से अधिक का समय व्यतीत कर सभी कार्यक्रमों का लाभ लिया । 

बी.के.सुरेन्द्र भाई ने यह भी बताया कि स्थानीय विधायक दिलीप सिंह परिहार ने अपने साथियों सहित प्रातः एवं सांध्य कालीन सत्र दोनों में भाग लेकर लंबा समय व्यतीत किया । इसके साथ ही सांसद सुधीर गुप्‍ता, कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश डॉ. कुलदीप जैन, कलेक्टर दिनेश जैन, कमाण्डेंट वेदप्रकाश शर्मा, भाजपा के सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल राठौर, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष हेमन्त हरित, पूर्व नपा अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत आदि अनेकानेक विशिष्ट व्यक्तियों के साथ ही पुलिस एवं प्रशासन के अनेक अधिकारियों, व्यापारियों आदि के साथ ही हजारों की संख्या में आम जनता ने कार्यक्रम का आध्यात्मिक लाभ लिया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE