नीमच। स्व. राधेश्याम गर्ग (वरिष्ठ कर सलाहकार, कलकत्ता वाले) की पुण्य स्मृति में 10 मार्च रविवार को निःशुल्क ओपीडी कैंप का आयोजन किया जाएगा। शैल्बी हॉस्पिटल नरोड़ा के सहयोग व आईसी शाह चेरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित होने वाले इस शिविर में वरिष्ठ जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. संजय पटेल, वरिष्ठ न्युरो स्पाईन सर्जन डॉ. तुषित मेवाड़ा, वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. शिवम पंड्या अपनी सेवाएं देंगे। सहयोगी के रूप में सिनियर फिजिशियन एवं कन्सल्टंट डॉ. विपुल एच गर्ग एमडी व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता अग्रवाल बैंगलोर भी उपस्थित रहेंगे। मरीज मोबाइल नं. 95120-04247 व 95120-49812 पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। शिविर सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक गर्ग नर्सिंग होम में आयोजित होगा।