BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2024, 7:26 pm
KHABAR : नीमच जिले के इस नगर में महाशिवरात्रि की धूम, बाबा के भक्तों में दिखा गजब का उत्साह, आकर्षक रोशनी से सजा नगर तो जगह-जगह बनाए तौरण द्वार, पढ़े खबर 

Share On:-

सिंगोली। महाशिवरात्रि पर क्षैत्र वासियो के सहयोग से शिव भक्तों ने समूचे नगर को भव्य रोशनी व चौराहों को तोरण द्वार से सजाया। महाशिवरात्रि पर भूतेश्वर महादेव, नंदीश्वर महादेव, तहसील प्रागण स्थित महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही जो देर रात्री तक जारी रही। शिव मंदिरों में पहुँच श्रद्धालुओं ने  बाबा शिव की विशेष पूजा-अर्चना , जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।दोपहर भोले शंकर की बारात 1ः30 बजे भुतेश्वर महादेव मंदिर से निकली जिसमें ढोल-ढमाकों व डीजे की धुन पर भक्त झुमते-नाचते हुए चल रहे थे। भगवान की शाही सवारी जिन रास्तों से भी गुजरी वहां भगवान शिवमय हो के बोल बम के जयघोष से गलियां व प्रमुख सड़कें गूंज उठी।

तहसील परिसर शिव मंदिर पर शिव पार्वती विवाह की रश्म नगर परिषद उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ व नगर के गणमान्य द्वारा शिव पार्वती विवाह की रस्म अदा की गई। नगर में निकली भोले शंकर की बारात में शामिल विशेषकर बजरंग व्यायाम शाला का अखाड़ा द्वारा हेरत अंगेज करतब , डीजे, ढोल, मस्का पार्टी, हाथी पर सवार भगवान शिव की मूर्ति एवं खाटु श्याम दरबार भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहा। शाही सवारी के दौरान हरिओम मित्र मंडल द्वारा 5000 भोजन के पैकेट श्रद्धालुओं को वितरण , कांग्रेस कमेटी व्दारा संतरा वितरण, पत्थर एवं कपड़ा व्यसाय द्वारा पोहा  की स्टाल , करणी सेना राजपूत समाज द्वारा पुराने बस स्टैंड पर 5 क्विंटल संतरा वितरित व अन्य संगठनों द्वारा फलाहार व खिचड़ी के स्टाल नगर के चोराहो पर लगा कर श्रद्धालुओं को वितरण किए।

शाही सवारी में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों भक्तों एवं भाजपा,कांग्रेस, नेता जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की ढोल की थाप पर झुमे। नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई भोले शंकर की बारात  शाही सवारी ब्राह्मणी नदी स्थित नंदीश्वर महादेव मंदिर पहुंची।

जहा भगवान शिव पार्वती की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। शाही सवारी में पुलिस, विधुत नगर परिषद, राजस्व विभाग की सेवाऐ  भी सराहनीय होकर चाक चौबंद रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE