BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2024, 10:57 am
BIG NEWS : नया जीवन एनजीओ ने बांछड़ा समुदाय की महिलाओं की साथ मनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नया जीवन ज्ञान प्रचार सेवा समिति द्वारा सामाजिक कुरीतियों से भरा जीवन यापन करने वाली महिलाओं के मध्य ग्राम सगरग्राम, हाड़ी पिपलिया, चड़ोली, किशनपुरा व नेवड़ में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समुदाय की महिलाओं को  सम्मानित किया गया व उनके अधिकारों बारे में बताया गया। 
नया जीवन एनजीओ के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान द्वारा बताया गया कि समाज की हर परिस्थितियों से लड़ने के लिए सबसे बड़ा हथियार शिक्षा हैं, इसलिए समाज मे ज्यादा से ज्यादा अपनी बेटियों को पढ़ाए ताकि समाज का नाम रोशन कर सके।
साथ ही संस्था सचिव रोशन सिंगावत ने कहा कि आज के समय में नारी शक्ति किसी से कम नहीं है। अनेक क्षेत्रों में पुरुषों से भी ज्यादा बढ़-चढकऱ नारी शक्ति द्वारा कार्य किया जा रहे हैं। ऐसा कोई भी कार्य आज अछूता नहीं रहा है जिसमे नारी शक्ति का हाथ नहीं लगता हो। श्रम, परिश्रम से लेकर उद्योग चलाने में भी नारी शक्ति अग्रणी है तो वहीं राजनीति के क्षेत्र में भी नारी आगे आई है। पहले नारी शक्ति के बारे में कहा जाता था कि नारी एक अबला है लेकिन अब अबला नहीं सबला बन चुकी है और आवश्यकता पड़ने पर वह स्वयं झांसी की रानी बनने में भी पीछे नहीं रहती है।
इस अवसर पर नया जीवन एनजीओ से नरेन्द्र चौहान, रोशन सिंगावत, शमील चौहान, रमेश चंद्रावत, धर्मा मालवीय, चंदा साल्वी उपस्थित रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE