नयागांव। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नायगांव पुलिस प्रशासन द्वारा क्रूरतापूर्वक 33 बैल व 13 गौवंश को भरकर ले जाते 03 ट्रक एवं 01 पिकअप जप्त, 08 पशु तस्कर गिरफ्तार किए जाने पर गौरक्षा दल टीम नीमच द्वारा नवागत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल से भेंट कर गौवंश तस्कर पर प्रभारी कार्यवाही करने हेतु निवेदन किया गया। गौ माता की तस्वीर भेटकर पुलिस अधीक्षक व नयागांव चौकी पुलिस प्रशासन का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
इस दौरान पदाधिकारी गण अंकित जोशी, सचिन नागदा, कृष्णपाल सिंह, टीकम सिंह, सुरेंद्र सिंह, महावीर नागदा, के एल शर्मा, हर्षराज सिंह, चेतन सिंह, दिलीप सिंह, नितेश सिंह आदी गौ भक्त उपस्थित थे।